चाईबासा/रांची: कभी माओवादी गतिविधियों का मजबूत केंद्र माने जाने वाले सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच अब संगठन के बड़े चेहरों के हथियार छोड़ने का सिलसिला दिखाई दे रहा है। 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर सालूका कायम के आत्मसमर्पण को इसी बदलती तस्वीर की एक अहम कड़ी माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सालूका के साथ उसकी पत्नी पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा ने भी आत्मसमर्पण किया है। सालूका कायम लंबे समय से पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा, गोइलकेरा और सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क से जुड़ा रहा है। 2025 में पुलिस की…
Author: jharkhand digital
झारखंड में JPSC, CGL और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का भविष्य राजनीति के दाव पेंच के बीच फंस कर रह गया है. हकीकत यह है कि अब छात्र आंदोलन को जहां एक तरफ हाईजैक करने का प्रयास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ सुनियोजित साजिश के तहत रांची को भी जंतर मंतर बनाने के प्रयास किया जा रहा है. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने की घोषणा कर चुके आंदोलनकारी छात्रों के साथ राजनीति के धुरंधरों का समूह भी शामिल रहेगा और सरकार की सख्ती का सीधा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जाएगा.…
रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद और छात्रों की लगातार उठ रही मांगों के बीच सरकार की ओर से सुझाव और फीडबैक लेने की पहल की गई है। सरकार की ओर से jpsc.jssc.feedback@gmail.com ई-मेल आईडी जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके जरिए छात्र, अभिभावक, शिक्षक समेत कोई भी व्यक्ति परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने सुझाव और समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकता है। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा और परिणाम, पेपर लीक जैसी शिकायतों तथा भर्ती प्रक्रिया में सुधार को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे…
हजारीबाग/बड़कागांव: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया गया है। बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गिरोह से जुड़े एक संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार, जिंदा कारतूस, मिस फायर गोली, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 25 जुलाई 2026 को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हुई गोलीबारी के मामले में की गई। इस संबंध में बड़कागांव थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज है। पूछताछ में सामने आई गिरोह से कनेक्शन की बात…
रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में सावन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन लायन सोना गढ़यान एवं लायन सुनीता चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सावन की सांस्कृतिक परंपरा, हरियाली और सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूनम सखूजा ने की। उन्होंने सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं, क्लब की सचिव लायन मंजू तिवारी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और क्लब की गतिविधियों की जानकारी साझा की। समारोह के दौरान हरियाली…
चाईंबासा से नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है. खूंखार माओवादियों में शुमार आखिरी तीन नक्सली सलूका कायम, पिंकी और कोदुमुनी झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के संपर्क में हैं और जल्द ही सरेंडर कर देंगे. असीम मंडल के बंगाल फरार हो जाने के बाद राज्य पुलिस लागातार सलूका कायम की तलाश कर रही थी. 10 लाख का ईनामी सालूका कायम उर्फ भुवनेश्वर, उसकी पत्नी पिंकी और कोदो मुनी कोड़ा उर्फ पद्मनी पुलिस के साथ सम्पर्क में हैं और जल्द ही आत्मसमर्पण कर देंगे. कोदोमुनी भी एक लाख रुपए की ईनामी नक्सली है. आईडी ब्लास्ट का मास्टर है सलूका सरेंडर करने…
रांची: झारखंड की बहुचर्चित JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है। भाजपा ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र CBI जांच कराने की मांग दोहराई है। भाजपा नेताओं का दावा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाने वाले विनोद सिंह के ठिकाने से कथित रूप से JSSC-CGL परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद हुए थे। भाजपा का कहना है कि यदि यह दावा सही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल…
रांची: झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रांची पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य और फरार आरोपी राणा राहुल सिंह के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यदि वह फिर भी हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना…
रांची: झारखंड में जेपीएससी परीक्षा से जुड़े विवाद और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने जेपीएससी आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अनशन के कारण तबीयत बिगड़ने पर राहुल क्रांति को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने राहुल क्रांति से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और सिविल सर्जन से भी मुलाकात कर…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची और लखनऊ में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 16/2026 में मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, रामवीर सिंह और धीरज कुमार शामिल हैं। CID के अनुसार, सभी आरोपी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनों के इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के मामले में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें रामवीर सिंह परीक्षा…
