रांची, 9 अगस्त 2026: श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की ओर से रविवार को जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में करीब 700 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे भगवान श्री गणेश के आह्वान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य संयोजक विजय पालडीवाल एवं परिवार की ओर से जीण माता की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल सावन सिंधारा उत्सव…
Author: jharkhand digital
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है। JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य में पहले से विवाद चल रहा है। इसी बीच तीन सदस्यों के एक साथ इस्तीफे से आयोग के स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इसे मौजूदा विवाद के बीच एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। तीनों सदस्य आयोग में थे पदस्थ अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को एक स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। कुजू ओपी क्षेत्र के मरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान फर्नेस में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो मजदूर 90 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं, जबकि तीन अन्य मजदूरों के 40 प्रतिशत से…
रांची, 9 अगस्त 2026: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ गई है। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में झारखंड के पहले रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। नई तकनीक के शुरू होने से अब झारखंड के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद या दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, रांची में ही अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्यपाल बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की…
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं के नाम सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान की शुरुआत की जानकारी देते हुए युवाओं से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के बिना सुधार संभव नहीं है और छात्रों की भागीदारी के बिना संवाद अधूरा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं…
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिसहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर कीचड़ और पानी की बोतलें फेंकीं। बताया जा रहा है कि यह विरोध एक मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद हुआ। परिवार ने दावा किया है कि कार्यकर्ता की मौत पुलिस हिरासत में मारपीट के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सुरक्षा घेरे के बीच पुलिस ने ममता बनर्जी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।…
रांची: मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आदिवासी समुदायों ने अपनी कला, संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली की झलक पेश की। आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे इस आयोजन के मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की चिंता समझ रही है और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है। ‘आपका…
रामगढ़/जमशेदपुर, 9 अगस्त 2026: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली हॉकी टीम आज जमशेदपुर पहुंच गई है। शनिवार को रामगढ़ से रवाना हुई टीम के खिलाड़ी अब प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ियों का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर रामगढ़ का नाम रोशन करना है। टीम की रवानगी से पहले रामगढ़ हॉकी एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया था। इस दौरान हॉकी झारखंड के कार्यकारी सदस्य सह रामगढ़ हॉकी एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजन सिंह, कार्यकारी सदस्य धनेश साहू, अमिताभ…
हजारीबाग/टाटीझरिया: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में बारिश के बाद एक पुराने मिट्टी के मकान की दीवार ढहने से ऐसा राज सामने आया, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। मलबा हटाने के दौरान दीवार के भीतर छिपाकर रखा गया मिट्टी का बर्तन टूट गया और उसमें से 300 से ज्यादा पुराने चांदी के सिक्के बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना है और लंबे समय से एक संयुक्त परिवार के पास है। लगातार बारिश के कारण मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जब परिवार के लोग मलबा…
रंगमंच, सिनेमा और भारतीय क्रांति गीतों के अमिट हस्ताक्षर पीयूष मिश्रा के ये कालजयी बोल आज सिर्फ किसी कविता का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि सड़कों पर अपने हक, पारदर्शी परीक्षाओं और रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के जीवन की कड़वी और जीवंत हकीकत बन चुके हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन को जब प्रसिद्ध रंगकर्मी, अभिनेता और गीतकार पीयूष मिश्रा का साथ मिला, तो इस आंदोलन में केवल वैचारिक ताकत ही नहीं, बल्कि एक गहरा सांस्कृतिक और नैतिक बल भी जुड़ गया। पीयूष मिश्रा ने न केवल छात्रों से मुलाकात की…
