रांची: झारखंड में चल रहे JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का असर अब राजधानी से बाहर भी दिखाई देने लगा है। रांची में सोमवार को छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान बिगड़े हालात को देखते हुए कई जिलों से आने-जाने वाली बसों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कुछ मार्गों पर बसों के आवागमन को रोकने की भी जानकारी सामने आई है। रांची में आज छात्रों का गुस्सा चरम पर नजर आया। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा आंदोलन सोमवार को तनावपूर्ण हो गया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को…
Author: jharkhand digital
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को एक तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया। जिस प्रदर्शन की शुरुआत छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से की थी, उसी आंदोलन के दौरान अब घायल छात्र, घायल सुरक्षाकर्मी और आंसुओं से भरे चेहरे नजर आ रहे हैं। विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में छात्र राजधानी पहुंचे। अलग-अलग इलाकों से आए इन युवाओं के हाथों में तख्तियां थीं, आंखों में अपने भविष्य को लेकर उम्मीद थी और आवाज में अपनी मांगों को लेकर दृढ़ता। लेकिन जैसे-जैसे प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस बल पर पथराव किए जाने की सूचना है। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं, मौके पर दो बच्चों के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में चल रहे विधानसभा घेराव में सोमवार को आंदोलन के कई रंग देखने को मिले। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों के बीच कोई नाचता नजर आया तो कोई गाना गाता, वहीं छात्रों की रैली में ‘भालू’ भी शामिल दिखा। हालांकि, भालू के वेश में कोई जानवर नहीं बल्कि एक छात्र ही था। इससे पहले आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो स्ट्रेचर पर पहुंचते नजर आए, जिसने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने के दौरान भी अलग ही दृश्य देखने…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्रों के बीच JLKM के डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से उन्होंने मुलाकात की और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने जयराम महतो के सामने JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को रखा। छात्रों ने अपनी समस्याओं और आंदोलन की वजहों से विधायक को अवगत कराया। जयराम महतो ने छात्रों की बातों को सुना और उनके आंदोलन…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक छात्रों ने आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है और अब विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार छात्रों से आगे नहीं बढ़ने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है। बैरिकेडिंग पार करते ही टुकड़ों में बंटा छात्रों का हुजूम आठवीं बैरिकेडिंग पार करने…
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कांवरियों के स्वागत और सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। लायन मंजुला जाइसवाल एवं लायन रविन्द्र वर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवरियों का स्वागत किया गया। शिविर के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच कांवरियों को शरबत और चने का वितरण किया गया। वहीं, क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. पूनम सखुजा ने कांवरियों के बीच भगवान शिव के लॉकेट भी वितरित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव लायन मंजू तिवारी…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर भाजपा के घेराव और प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। CM हाउस के गेट के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को तीन बड़ी बसों में भरकर खेलगांव ले जाया गया है। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी…
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया। मुख्य विपक्षी दल BJP और NDA विधायकों का विरोध जारी है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही बिना विपक्षी विधायकों की मौजूदगी के शुरू हुई। CM आवास घेरने पहुंचे BJP नेता-विधायक विधानसभा घेराव से पहले BJP के कई विधायक, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अचानक मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए। यहां उन्होंने JPSC परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।…
रांची: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज छात्र संगठनों का विधानसभा घेराव प्रस्तावित है। विधानसभा घेराव को लेकर राज्यभर से छात्र रांची पहुंचे हैं। सुबह से ही अलग-अलग जिलों से छात्रों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पुराना विधानसभा मैदान से हजारों छात्रों ने विधानसभा के लिए कूच कर दिया है। हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार को हर हाल में उनकी मांगें माननी होंगी। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों…
