रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। 10 अगस्त को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल की घटनाओं के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध का ऐलान किया है। ABVP ने 11 अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव करने की घोषणा की है। ABVP का आरोप है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्हें रोकने के…
Author: jharkhand digital
रांची, 10 अगस्त 2026: लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की महिला सदस्यों की ओर से सोमवार को कोकर स्थित निरामया परिसर में ‘सावन स्नेह मिलन’ का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया ईस्ट 2026 की विजेता सुश्री पूजा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिव तांडव की प्रस्तुति ने बांधा समां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव रहा। प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा सदस्यों…
बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय में मेयर, उप मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने वार्डवार समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी की होगी वार्डवार समीक्षा उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई व्यवस्था की वार्डवार नियमित समीक्षा की जाएगी। जिन वार्डों में पेयजल…
रांची: JSSC एवं JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), झारखंड ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। परिषद की ओर से 11 अगस्त को विधानसभा मार्च आयोजित किया जाएगा। ABVP के अनुसार, परिषद के कार्यकर्ता और छात्र 11 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा तक मार्च करेंगे। इस दौरान JSSC एवं JPSC की परीक्षाओं में व्याप्त कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। परिषद का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों से…
रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन अब विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गया है। राज्यभर से रांची पहुंचे आंदोलनकारी छात्रों का बड़ा हुजूम विधानसभा परिसर के आसपास जुटा हुआ है। छात्र हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई उनके भविष्य, रोजगार और पढ़ाई के अधिकार से जुड़ी है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा…
बोकारो: खरीफ-2026 में किसानों को फसल क्षति से आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वैन के माध्यम से जिले के किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना और उन्हें फसल बीमा के प्रति जागरूक करना है। 53,224 किसानों…
नई दिल्ली: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के छात्र आंदोलन समेत JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, CBI जांच, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और खनिज संपदा की कथित लूट जैसे मुद्दों को गृह मंत्री के सामने रखा। सांसद जायसवाल ने गृह मंत्री को बताया कि JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही CID जांच की निष्पक्षता और प्रभावशीलता को लेकर…
रांची: सावन की दूसरी सोमवारी पर राजधानी रांची का पहाड़ी मंदिर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों की लंबी कतारें, माथे पर भस्म, हाथों में जल और मन में बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास – पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। लेकिन इसी आस्था के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रातू रोड के इंद्रपुरी की रहने वाली अमृता सहदेव सावन की इस सोमवारी पर घुटनों के बल चलकर पहाड़ी बाबा के दरबार पहुंचीं। उनके लिए यह केवल मंदिर तक…
रांची: रातू थाना क्षेत्र के पंडरा-सोसो बस्ती में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव उसके घर की छत के ऊपर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बीच JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में परीक्षा संचालन से जुड़ी आउटसोर्सिंग एजेंसी TSR Data Processing Private Limited (TDPL) की भूमिका भी जांच के केंद्र में है। TDPL को ठेका देने की प्रक्रिया जांच के घेरे में CID की जांच में यह पहलू सामने आया है कि परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL को ठेका देने की प्रक्रिया में…
