गुमला। जिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरुतल्ला गांव में रविवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भूषण खेरवार (60) और बुधराम खेरवार (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग गांव में मौजूद थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के…
Author: jharkhand digital
रांची। झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद और छात्र आंदोलन के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। सूत्रों के अनुसार, JPSC से जुड़ी कथित धांधली के मामले में ED ने केस दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के इस कदम के बाद भर्ती परीक्षा विवाद और गहराने के साथ-साथ जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है। JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र और अभ्यर्थी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की…
रांची। झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थी संगठनों का आंदोलन आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च को लेकर राजधानी रांची में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विधानसभा का मानसून सत्र भी चल रहा है, ऐसे में आज होने वाले मार्च पर सरकार, प्रशासन और आम लोगों की नजर टिकी हुई है। छात्र पिछले 16 दिनों से धरना, प्रदर्शन और फ्लैश लाइट मार्च के जरिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।…
रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी महोत्सव के तहत रविवार को अमर शहीद चांद-भैरव मुर्मू मंडप में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी जीवन, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों पर आधारित कई शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों के साथ अभिनेत्री कल्याणी खत्री और झारखंड के फिल्म निर्देशक बीजू टोप्पो एवं निरंजन कुजूर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने फिल्म स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग…
रांची। भगवा नारी सेना की ओर से रविवार को गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी कंपाउंड में चौथा ‘सावन मिलन सिज़लिंग सावन’ समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सावन और भारतीय संस्कृति को समर्पित समारोह में करीब 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस बार कार्यक्रम की थीम राजस्थानी संस्कृति रही, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधान और राजस्थानी आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में ‘सिज़लिंग सावन’ प्रतियोगिता के तहत मिस कैटेगरी में शिवानी शर्मा, समीक्षा और अंतरा, जबकि श्रीमती कैटेगरी में पूनम पांडे, पिंकी चंद्रा और रिंकी तिवारी विजेता रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं JSCA सचिव सौरभ…
रांची। रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) से संबद्ध 33 क्रिकेट क्लबों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रविवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से मुलाकात कर RDCA में पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने की मांग की। क्लब प्रतिनिधियों ने इस संबंध में JSCA अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जिला क्रिकेट संस्था की लंबे समय से लंबित चुनावी प्रक्रिया को फिर से बहाल कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि RDCA में करीब दो दशकों से चुनाव बैलेट के माध्यम से कराने के बजाय सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन की परंपरा…
रांची के बुंडू स्थित अमनबुरु गांव में रविवार को बासुदेब चटर्जी स्मृति फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री और रेनकोट, जबकि महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। संस्था की ओर से ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीब चटर्जी ने अपने पिता स्व. बासुदेब चटर्जी की स्मृति में ग्रामीणों को बारिश और गर्मी से राहत दिलाने के लिए शेड का निर्माण कराया। कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतेश्वर नंद महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह की रविवार शाम सेल सिटी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष कुमार सिंह ने अधिवक्ता हेमंत शिखरवार के जूनियर के तौर पर भी काम किया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद साथी अधिवक्ताओं ने दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौत की वजह जानने के लिए जांच की मांग घटना के बाद झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता संघ की ओर से संबंधित थाना पुलिस और हटिया डीएसपी…
रांची: 10 अगस्त को प्रस्तावित छात्र संगठनों के विधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन ने छात्रों के नाम महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन ने झारखंड विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में BNS की धारा 163 (पूर्व में 144 CrPC) लागू होने की जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन और धरना को गैरकानूनी बताया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में छात्रों से किसी भी तरह के आक्रामक या हिंसक प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर संबंधित छात्रों…
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में रविवार को वात्सल्यम् 2026 – ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन स्नेह, उल्लास और भावनाओं से भरपूर माहौल में हुआ। कक्षा एक और दो के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए दादा-दादी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम की थीम ‘एडुवेरिस – शिक्षा का नया युग’ रही, जिसमें परंपरागत मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के खूबसूरत मेल को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य और सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। मैत्री बंधन समारोह ने ग्रैंडपेरेंट्स और बच्चों के बीच…
