नई दिल्ली, 11 अगस्त 2026। FIH हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम-नीदरलैंड्स 2026 के शुरू होने में अब महज चार दिन बाकी हैं। 15 से 30 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम खिताब के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण है। टीम की कमान दुनिया के प्रमुख ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञों में शामिल हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है। वहीं 417 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ मैनप्रीत सिंह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 16 टीमों…
Author: jharkhand digital
रांची: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन लीग चरण के अंतिम मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के नतीजों के बाद NTHA, रांची, खूंटी और सिमडेगा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरे दिन NTHA ने रामगढ़ को 4-0, सिमडेगा ने गुमला को 5-0, खूंटी ने हजारीबाग को 8-0, जबकि रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को 10-0 से हराया। इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। आज NTHA में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 3 बजे खूंटी और सिमडेगा आमने-सामने होंगे, जबकि शाम…
रांची: विधानसभा घेराव के लिए रांची पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की। धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया गया। दरअसल, पिछले दिन JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ABVP ने मंगलवार को विधानसभा मार्च का आह्वान किया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र और ABVP कार्यकर्ता…
रांची में विधानसभा घेराव के बाद दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने संबंधित बसों के नंबर के साथ चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि छात्रों को अपने गंतव्य तक लौटने में परेशानी न हो। इसके अलावा कुछ रिजर्व लोकल बसें भी उपलब्ध रखी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए बाहर से आए किसी भी छात्र को अकेला या असहाय होकर घर…
रांची: JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के दौरान पिछली शाम हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में साफ देखने को मिल रहा है। छात्रों के साथ हुई कथित ज्यादती के विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। पिस्का नगड़ी से लेकर रातू रोड और हरमू चौक तक कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कई जगहों पर…
रांची: विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मांडू विधायक तिवारी महतो विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर लेट गए। उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक तिवारी महतो ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता दिखाना कायरता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। विधायक ने छात्रों…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान सोमवार देर रात हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रांची पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे “कायराना हरकत” बताया। जयराम महतो ने देर रात मीडिया से बातचीत में कहा कि सोमवार शाम तक छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था। उनके अनुसार, रात में अचानक स्थिति बदल गई। महतो का आरोप है कि पुलिस ने अंधेरे की आड़ में लाइटें बंद कराईं और छात्रों को यह कहकर बैठाया गया कि उनसे बातचीत की जाएगी। छात्र बातचीत की…
रांची: छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से रांची पहुंचे छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। आंदोलन समाप्त होने के बाद अपने-अपने जिलों को लौटने वाले छात्रों को परिवहन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और नजदीकी जिलों तक सामूहिक परिवहन की व्यवस्था करने की जानकारी दी है। प्रशासन के मुताबिक, बाहर से आए किसी भी छात्र को अकेले या असहाय होकर घर लौटने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए आवश्यकतानुसार परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी छात्रों की सुविधा…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को हुए विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के बाद देर रात रांची के DC और SSP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशासन ने दिनभर की घटनाओं को लेकर जानकारी साझा की और प्रदर्शन में शामिल छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन समाप्त कर घर लौटने की अपील की। 14 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर जिला प्रशासन के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्रशासन ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान छात्रों और पुलिस की ओर से काफी…
रांची, 10 अगस्त 2026: झारखंड सेपक टकरा संघ के तत्वावधान में रांची के जिला स्कूल में आयोजित 9वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। एक दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 100 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी जज्बे का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एस.डी.एफ. के निदेशक सुमित दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष अमन यादव, श्री गौतम, राज प्रजापति और सुमित घोषाल समेत अन्य…
