बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम (लोक संवाद) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 45 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई हुई। डीसी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी दौरान सेक्टर-1सी निवासी सोनू मिश्रा ने उपायुक्त के समक्ष रांची में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई। सोनू की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने…
Author: jharkhand digital
कोलकाता: IPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल की हुगली पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने पोरेल पर शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया कि पोरेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत का आदेश था। पुलिस ने उन्हें सोमवार देर रात मोगरा इलाके से गिरफ्तार किया। उन्हें मंगलवार…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजसू ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सोमवार को JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा गेट तक पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस की इस…
बोकारो: आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, भव्य और गरिमामय बनाने को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान समारोह स्थल, परेड, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की क्रमवार जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरी की जाएं, ताकि…
बोकारो: सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया की समय पर पहचान एवं स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने के लिए बोकारो जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की पहल की जा रही है। विकास सारथी, सीआईएल और जेएचपीआईईजीओ के सहयोग से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) और सदर अस्पताल को स्क्रीनिंग व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कुल 14 स्क्रीनिंग मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही 2 RBSK (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) इकाइयों को भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। शुरुआती पहचान…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से वर्ष 2022 में आयोजित कनीय अभियंता (डिप्लोमा) प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में परीक्षा संचालन एजेंसी के वांछित संचालक सह निदेशक अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे 10 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। JSSC ने 3 जुलाई 2022 को कनीय अभियंता (डिप्लोमा) के 1,279 पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा की पहली पाली शुरू होने से पहले ही उत्तरमाला वायरल होने और प्रश्नपत्र लीक होने की…
रांची: 12 से 23 अगस्त 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनित टीम प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी और इसके लिए टीम बुधवार को पुणे के लिए रवाना होगी। टीम का चयन खुली चयन ट्रायल के बाद किया गया है। ट्रायल के माध्यम से कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसके बाद इन खिलाड़ियों के लिए 1 अगस्त से 11 अगस्त तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। लगातार चले इस…
रांची/मेदिनीनगर, 11 अगस्त 2026: पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डे के विकास और यहां से जल्द नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के विकास कार्यों को मिशन मोड में पूरा कराने और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संशोधित उड़ान योजना के तहत नए और अनुपयोगी हवाई अड्डों के विकास का निर्णय लिया है।…
रांची: झारखंड के दो जनप्रतिनिधियों की चुनावी संपत्ति घोषणा और जमीन से जुड़े लेनदेन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के समक्ष जांच की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, शिकायतकर्ता हिमांशु कुमार ने गिरिडीह से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल से संबंधित संपत्ति एवं जमीन के रिकॉर्ड को लेकर अलग-अलग अभ्यावेदन दिए हैं। इन शिकायतों में संपत्तियों के घोषित मूल्य, बाजार मूल्य और कुछ जमीनों के लेनदेन की जांच की मांग की गई है। चंद्र प्रकाश चौधरी के मामले में क्या शिकायत? 12 अप्रैल 2026 को…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग के जरिए कार्यकर्ताओं का रास्ता रोका गया है। पुलिस द्वारा ABVP के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिए जाने की भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस…
