रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान घटते व्यापारिक मार्जिन, ऑनलाइन बाजार से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और डिजिटल व कार्ड भुगतान पर लगने वाले शुल्क को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि छोटे और मध्यम दुकानदार पहले से ही ऑनलाइन कारोबार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दबाव में हैं। प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण व्यापारियों का मार्जिन लगातार कम हुआ है। ऐसे में डिजिटल भुगतान…
Author: jharkhand digital
रांची: झारखंड के प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से मंगलवार को विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑडिट रिपोर्ट के निष्कर्षों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा इंदु अग्रवाल ने परिवहन विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, मनरेगा, झारखंड जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और राजस्व प्रतिवेदन से संबंधित सैंपल जांच की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं और विभागों के कामकाज की राज्य के छह अलग-अलग जिलों में सैंपल जांच की गई। जांच के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, राशि के उपयोग, लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने, दस्तावेजों के रखरखाव और…
रांची: झारखंड के युवा मुक्केबाजों ने U-15 सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, लेकिन अब उनके सामने कैश अवॉर्ड हासिल करने में एक अजीबोगरीब पेंच खड़ा हो गया है। मामला खिलाड़ियों के उपलब्धि प्रमाणपत्र से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर ऐसी त्रुटि सामने आई है, जिसे लेकर खेल निदेशालय की ओर से कैश अवॉर्ड की प्रक्रिया में परेशानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पदक जीतने वाले युवा मुक्केबाजों ने अपने कैश अवॉर्ड के लिए खेल निदेशालय में प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अधिकारियों की ओर से यह आपत्ति जताई गई…
बोकारो: जिले में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को कम करने और हाथियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय में हुई बैठक में हाथियों के आवागमन वाले रास्तों को सुरक्षित रखने, समय पर लोगों को चेतावनी देने, जंगलों में भोजन-पानी की उपलब्धता बढ़ाने और आसपास के जिलों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। बैठक में नमामि गंगे के तहत तेलमोच्चो पुल के पास प्रस्तावित घाट और रिवरफ्रंट विकास योजना की भी समीक्षा हुई। गोमिया में हाथियों के रास्तों का सर्वे वन विभाग ने मानव-हाथी…
बोकारो: सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत डालमिया भारत की ओर से जिला उद्योग केंद्र, बोकारो को कार्यालयीन उपयोग के लिए 20 चेयर उपलब्ध कराई गईं। मंगलवार को आयोजित इस पहल का उद्देश्य कार्यालय की कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। नई चेयर उपलब्ध होने से जिला उद्योग केंद्र में कार्यालयीन कार्यों के संचालन और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। CSR के तहत किए गए इस सहयोग को जिला उद्योग केंद्र की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक उपयोगी पहल माना…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए अपने सुझाव देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा अपने सुझाव दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं की ओर से OMR, परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल जैसे विषयों पर सुझाव मिल रहे हैं। इसके अलावा JPSC सहित राज्य के दोनों आयोगों…
झारखंड डीजिटल टीम JPSC परीक्षा में FRO के पद 25 लाख तो ACF के पद 35 लाख में बिके JPSC का PIL मैनेज करने के लिए 3 करोड़ की डील CID की पूछताछ में देवघर के रहने वाले अभय तिवारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अभय तिवारी ने खुलासा किया है कि (फारेस्ट रेंज आफिसर ) FRO और ACF (असिस्टेंट कंजर्वेटर आफ फारेस्ट) के लिए उसने 20 प्रतियोगियों से करीब 5 करोड़ 80 लाख रुपयों की वसूली की थी. अभय ने CID टीम को बताया कि FRO के एक पद के लिए 20 से 25 लाख की बोली…
रांची: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा मंगलवार को झारखंड विधानसभा में भी गरमा गया। विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के कई बड़े फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JPSC बैकलॉग की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही…
रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। दोनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल, जंगल, पहाड़, नदियां और समृद्ध प्राकृतिक संसाधन झारखंड की पहचान हैं। जंगल और प्रकृति राज्य के जनजीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव को केवल पौधारोपण तक…
रांची: छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। मंगलवार को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कुछ शर्तों के साथ अमरनाथ पांडेय को जमानत देने का आदेश दिया। अदालत ने आरोपी को निर्देश दिया कि वह नेहा बोरा से दूर रहेगा और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करेगा। इन्हीं शर्तों के आधार पर कोर्ट ने उसे राहत दी। अमरनाथ पांडेय…
