Author: jharkhand digital

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार में कांग्रेस कोटे से शामिल चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से पार्टी का पक्ष रखा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों के मुद्दे, आंदोलन और BJP की भूमिका को लेकर सरकार का पक्ष सामने रखा। ‘छात्रों के मुद्दे से BJP को सरोकार नहीं’ वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर…

Read More

रांची: मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से कथित टेरर फंडिंग और टीपीसी के लिए लेवी वसूली से जुड़े बहुचर्चित NIA मामले में बुधवार को बड़ा फैसला सामने आया है। स्पेशल NIA कोर्ट, रांची ने CCL के तत्कालीन जनरल मैनेजर अजीत कुमार ठाकुर को बरी कर दिया है, जबकि भिखन गंझू समेत अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट के इस फैसले से लंबे समय से चल रहे मामले में एक अहम मोड़ आया है। अजीत कुमार ठाकुर पर मगध-आम्रपाली कोल परियोजना में टीपीसी से जुड़े लोगों के साथ कथित सांठगांठ कर लेवी वसूली और उससे जुड़े टेरर फंडिंग नेटवर्क में…

Read More

बोकारो: श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के नव चयनित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में हाउस प्रीफेक्ट, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, ज्वाइंट सेक्रेटरी, स्कूल हेड बॉय और हेड गर्ल समेत अन्य छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जिम्मेदारी दिलाई गई। उपायुक्त ने सभी नव चयनित छात्र नेताओं को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें नेतृत्व की वास्तविक भावना समझाई। उन्होंने कहा कि लीडर का अर्थ सबसे आगे खड़े रहना नहीं,…

Read More

रांची: झारखंड में खेल आयोजनों को लेकर कथित तौर पर ‘ऑफिशियल ठेकेदारी प्रथा’ हावी होने का आरोप लगाया गया है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और 16वीं लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने इस मुद्दे को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। अनिल कुमार ने कहा कि खेल किसी एक संस्था या संगठन का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय विषय है। उनके अनुसार राज्य में कई संस्थाएं, स्कूल और कॉलेज अपने स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, लेकिन कुछ खेलों में उन्हें कथित तौर पर…

Read More

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम बस्ती में चर्चित दखल-दिहानी और अतिक्रमण हटाने के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को राहत नहीं मिली। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनमोहन और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने की। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद हाईकोर्ट की ओर से महादेव उरांव पर लगाया गया 12 लाख रुपये का जुर्माना भी इस मामले में अहम बना हुआ…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई शमा परवीन की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें महिला को दोनों बच्चों की हत्या के लिए सश्रम आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह महीने की अतिरिक्त साधारण कैद का प्रावधान भी बरकरार रखा गया है। यह फैसला 6 अगस्त 2026 को झारखंड हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनाया। पीठ में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय शामिल…

Read More

रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित छात्रों के धरना स्थल पर देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी से हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच प्रशासन की टीम धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस की ओर से छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिए जाने की बात सामने आई, वहीं दूसरी ओर धरना स्थल खाली करने को लेकर दबाव बनाए जाने का भी दावा किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात स्टेडियम परिसर में लगी कई लाइटें भी बंद कर दी गई थीं। इस घटनाक्रम के बाद…

Read More

पाकुड़: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम कराए जा रहे झारखंड के पाकुड़ जिले के 10 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। अभियान के दौरान मालदा के दो अन्य मजदूरों को भी रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के बाद संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर जिले के चापदुआर एग्रो एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड में पाकुड़ के इन नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर बंधक बनाकर जबरन बाल…

Read More

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा और 10 अगस्त की घटना को झारखंड के लिए “काला दिवस” बताया। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार, आंसू गैस, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान छात्राओं और मीडिया कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ तथा कैमरे तोड़े गए। हालांकि,…

Read More

रांची: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर स्थित जी.डी. बिरला ऑडिटोरियम में ‘जीवन में सतत और स्वस्थ शुरुआत के लिए प्रभावी स्तनपान एवं इसकी आवश्यकता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्तनपान की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। इसमें संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर की…

Read More