Author: jharkhand digital

राँची में फिल्म ‘लोकल हीरो’ के प्रमोशन के नाम पर फिल्म निर्माता ने की 5.5 लाख की ठगी महिला ने दर्ज करायी छेड़छाड़ और ठगी की प्राथमिकी फिल्म छोड़ भागा प्रोड्यूशर, राउरकेला जाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार राची के न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में एक गंभीर धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है. कांके रोड, गोंदा (राँची) निवासी 32 वर्षीया बिना देवी ने सिमडेगा निवासी अनिल कुमार जाटे (पिता – पास्कल जाटे) के खिलाफ अदालत में केस (Complaint Petition) दाखिल किया है. लोकल हीरो नामक इस फिल्म में नागपुरी हीरो रोहित आरके के…

Read More

हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर देशभर में तिरंगे को सलामी दी जाती है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और बड़े राष्ट्रीय समारोहों में ध्वज से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। लेकिन इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ होने वाली प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण अंतर है। आम बातचीत में ‘ध्वजारोहण’ और ‘झंडा फहराना’ एक ही अर्थ में इस्तेमाल कर दिए जाते हैं, जबकि दोनों की प्रक्रिया अलग है। 15 अगस्त को क्यों होता है ध्वजारोहण? स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज को नीचे की स्थिति से ऊपर ले जाकर खोला जाता है। इसी प्रक्रिया को ध्वजारोहण…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड अब नक्सलमुक्त झारखंड डिजीटल ने चाईबासा से आखिरी तीन नक्सलियों के सरेंडर के साथ किया था खुलासा करीब चार दशकों तक राज्य के जंगलों, पहाड़ियों और सुदूर गांवों में अपने पैर जमाए रखने वाले ‘लाल आतंक’ (वामपंथी उग्रवाद/नक्सलवाद) का अब लगभग सफाया हो चुका है. 1980 के दशक से जो इलाके उग्रवाद के काले साए में जी रहे थे, वहां इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी शान, सम्मान और आजादी की सांसों के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराएगा. भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ से पहले चाईंबासा से तीन खूंखार नक्सलियों…

Read More

रांची: रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर से नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं 9 अगस्त की सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब 9 बजे पंडरा स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के सदस्यों ने कोचिंग सेंटर में संपर्क किया। वहां पता चला कि दोनों छात्राएं…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के राजकीय समारोह को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बैठक में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्देशों की जानकारी दी। समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने का निर्देश उपायुक्त…

Read More

नई दिल्ली/रांची। खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्यों के अधिकारों में बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक में राज्यों को खनिज अधिकारों और खनिज-युक्त भूमि पर अपनी ओर से अतिरिक्त कर, उपकर यानी सेस या अन्य शुल्क लगाने से रोकने का प्रावधान किया गया है। विधेयक के कानून बनने की स्थिति में इसका असर खनिज संपदा वाले राज्यों, खासकर झारखंड, के राजस्व पर पड़ सकता है। हंगामे के बीच लोकसभा से पारित…

Read More

गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड में एक शिक्षक के तबादले को लेकर शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को अचानक उग्र हो गया। पिछले तीन दिनों से शिक्षक के तबादले को रोकने की मांग कर रहे स्कूली छात्रों और प्रखंड प्रमुख के बीच विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर प्रखंड प्रमुख की गाड़ी में तोड़फोड़ की और बाद में कांडी थाना परिसर की ओर पथराव कर दिया। घटना में एक पुलिस जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है। मामला कांडी थाना के पास स्थित +2 हाई स्कूल से जुड़ा है। यहां कार्यरत शिक्षक…

Read More

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में जारी छात्रों का आंदोलन अब प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। पिछले करीब 20 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे आंदोलनकारी छात्रों के अगले कदम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि छात्रों की ओर से 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कोई औपचारिक ऐलान सामने नहीं आया है, लेकिन संभावित प्रदर्शन की आशंका और खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा का घेरा मजबूत…

Read More

रामगढ़: कुजू मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त को हुए फर्नेस ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर रमेश ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पश्चिम न्यू कॉलोनी, कुजू कोलियरी निवासी रमेश ठाकुर ने बुधवार, 12 अगस्त की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रमेश ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और बुधवार रात उनकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।…

Read More

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के राजकीय समारोह को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली विभिन्न औपचारिक गतिविधियों का उसी क्रम में अभ्यास किया गया। रिहर्सल की निगरानी जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने की। इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से संबंधित निर्धारित निर्देशों का भी पालन किया गया। दोनों वरीय अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया…

Read More