Author: jharkhand digital

नई दिल्ली। हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों से जुड़े विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। BCI ने हाल ही में NALSAR के 2026 बैच के कानून स्नातकों के अधिवक्ता के तौर पर enrolment पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने BCI की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। हालांकि, इस मामले में एक…

Read More

रांची। देशभर में शुक्रवार को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसी क्रम में रांची में भी कार्यक्रम आयोजित कर वर्ष 1947 में हुए देश के विभाजन के दौरान झेली गई त्रासदी और विस्थापन के दर्द को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय कार्यालय और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पदयात्रा निकाली। इसके जरिए विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द, विस्थापन और सामाजिक त्रासदी की स्मृतियों को याद किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभाजन की विभीषिका से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी भी…

Read More

जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) के सेमीफाइनल मुकाबले नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA), जमशेदपुर में खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए NTHA और सिमडेगा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले सेमीफाइनल में मेजबान NTHA ने रांची को 5-2 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रांची के निकोलस को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने खूंटी को 4-2 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। सिमडेगा की ओर से शानदार खेल…

Read More

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 51 साल पुराने गौरव को नई पीढ़ी के साथ दोहराने के इरादे से FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में उतरने जा रही है। भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर में विश्व कप का खिताब जीता था। अब कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम के सामने उस ऐतिहासिक उपलब्धि को नए अध्याय में बदलने की चुनौती है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में 15 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कप में भारत का अभियान भी उसी दिन शुरू होगा। पूल डी में शामिल भारत का पहला मुकाबला वेल्स से होगा।…

Read More

बोकारो। जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार और इसके बढ़ते दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने अब कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए नशे के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 6वीं राज्य स्तरीय एनसीओआरडी (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी) बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के बाद बोकारो में आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। इसी क्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…

Read More

रांची। राष्ट्रीय चेतना और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची की ओर से ओरमांझी प्रखंड के कुचू गांव में व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा 2026’ और ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को एक साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा 9/19 झारखंड बीएन एनसीसी यूनिट के संयुक्त सहयोग से किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और…

Read More

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा परिसर में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके लिए बीआईटी मेसरा और गेल (इंडिया) लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है। इस पहल को संस्थान में स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समझौते के तहत गेल की ओर से बीआईटी मेसरा परिसर में घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए PNG पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से संस्थान के आवासीय क्वार्टरों, हॉस्टलों, मैस और कैंटीनों में स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक कुशल ईंधन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गैस आधारित…

Read More

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के आसपास की गई भारी बैरिकेडिंग को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर आम लोगों के आवागमन को बाधित करना और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करना उचित नहीं है। शोभा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के आसपास बड़े स्तर पर बैरिकेडिंग किए जाने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर रास्ते बाधित होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाना…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। AIIMS की ओर से 14 अगस्त को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी कई जांच कीं, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल जेपी नड्डा की स्थिति स्थिर है और उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है। AIIMS ने अपने आधिकारिक बयान में…

Read More

बोकारो । चास प्रखंड के काला पत्थर क्षेत्र में गुरुवार को जिला विज्ञान केंद्र के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई। वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रयोग और नवाचार से जोड़ने के साथ उनकी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संघमिता सिंह, बोकारो जिला कांग्रेस सेक्टर प्रभारी सह जिला सचिव ने कहा कि जिला विज्ञान केंद्र केवल एक भवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह विद्यार्थियों की जिज्ञासा और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का…

Read More