रांची, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण समारोह में जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इनमें उप विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। समारोह में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी…
Author: jharkhand digital
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान उपलब्धियों के साथ-साथ अगले 25 वर्षों के लिए विकास की व्यापक तस्वीर सामने रखी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता के 80वें वर्ष और झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने को राज्य के लिए नए संकल्प और नई दिशा तय करने का अवसर बताया। उन्होंने ऐसा झारखंड बनाने की बात कही, जहां विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, किसान समृद्ध हों, महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ नेतृत्वकर्ता बनें, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलें तथा प्राकृतिक संसाधनों का लाभ राज्य…
रांची, 14 अगस्त 2026। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरला बिरला पब्लिक स्कूल और सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, उत्क्रमित विद्यालय तथा महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए आरा चौक की ओर आगे बढ़े। लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद…
रांची। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 209 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ की ओर से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश देने के लिए मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बटालियन के कमांडेंट सौरभ भटनागर के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में जवानों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा 209 कोबरा बटालियन मुख्यालय से शुरू हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मोटरसाइकिलों पर सवार जवान तुपुदाना चौक होते हुए ब्रिजफोर्ड स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, कालामाटी उच्च विद्यालय और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय, कालामाटी पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने जवानों का…
रांची। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर रैली स्थल के “शुद्धिकरण” किए जाने के विरोध में शुक्रवार को रांची में कांग्रेस ने प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के सामने से जुलूस निकाला। विभिन्न नारों के साथ जुलूस बापू वाटिका पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “छुआछूत बंद करो, भेदभाव बंद करो”, “संविधान जिंदाबाद”, “बाबा साहेब अमर रहें”, “समानता जिंदाबाद”, “जातिवाद मुर्दाबाद” और “संविधान का सम्मान-देश का…
रांची। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर खनिज और राज्य के अधिकार का मुद्दा गरमा गया है। संसद से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधेयक का सबसे बड़ा विवादित पहलू राज्यों की ओर से खनिज अधिकारों और खनिज वाली जमीन पर अतिरिक्त टैक्स, सेस या दूसरे शुल्क लगाने की शक्ति से जुड़ा है। संसद के दोनों सदनों से विधेयक पारित हो चुका है और अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसके कानून बनने का रास्ता साफ होगा।…
रांची/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगढ़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के श्रमिकों के प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के सुरंग में फंसे होने की सूचना है। इसके अलावा झारखंड के पांच श्रमिक घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना मायापुर, पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय हुई, जब निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भर गया और सुरंग का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के वक्त सुरंग के भीतर कुल 29 श्रमिक…
200 मोबाइल चोरी के बाद तिरुपति से साहिबगंज तक पहुंची पुलिस, दो करोड़ का सामान बरामद; 3 गिरफ्तार साहिबगंज: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में करीब दो करोड़ रुपये के 200 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का तार झारखंड के साहिबगंज से जुड़ने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। तिरुपति और साहिबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राधानगर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। आधी रात दुकान में हुई बड़ी चोरी पुलिस के अनुसार, 7-8 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तिरुपति स्थित सोनोविज़न प्राइवेट लिमिटेड की…
झारखंड पुलिस का बढ़ा मान, स्वतंत्रता दिवस पर 9 पुलिसकर्मियों को पदक; IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। राज्य में उग्रवाद, संगठित अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई और पुलिसकर्मियों की सराहनीय सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से झारखंड के कुल 9 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ…
रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के रहने वाले पूर्व नक्सली इतवारी हांसदा उर्फ सोनोत उर्फ शनिचरा की रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 वर्षीय इतवारी ने कुछ ही दिन पहले झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर के बाद उसे हजारीबाग स्थित ओपन जेल भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, ओपन जेल में रहने के दौरान इतवारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा…
