Author: jharkhand digital

बोकारो। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो में खेल और सौहार्द का रंग देखने को मिला। बीएसएल के स्पोर्ट्स एंड सिविक अमेनिटीज विभाग की ओर से कुमार मंगलम स्टेडियम में डीसी इलेवन और डीआईसी इलेवन के बीच मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। मैच की शुरुआत गुब्बारे उड़ाकर की गई। मुकाबले में डीसी इलेवन की कमान प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने संभाली, जबकि डीआईसी इलेवन का नेतृत्व बोकारो स्टील प्लांट की कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आयोजित इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय,…

Read More

बागपत। देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व का उत्साह बागपत की खेकड़ा कोतवाली में भी देखने को मिला। यहां पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया। देशभक्ति गीतों की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके, वहीं उनके साथी तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाते नजर आए। समारोह के दौरान खाकी में देशभक्ति और जश्न का अनोखा संगम देखने को मिला। ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेकड़ा कोतवाली परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड जवानों…

Read More

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। करीब अपने संबोधन में उन्होंने अर्थव्यवस्था, रोजगार, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए निर्णायक है। देश को विकास की रफ्तार बढ़ाने के साथ पुरानी कार्यशैली और धीमी निर्णय प्रक्रिया से बाहर निकलना होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने और वैश्विक स्तर…

Read More

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके जाने का मामला सामने आया है। महतो का आरोप है कि रांची सदर अस्पताल से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया और इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। देवेंद्र नाथ महतो पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अगस्त को छात्रों की ओर से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से…

Read More

रांची, 15 अगस्त 2026। आनंद विहार, कडरू स्थित लिटिल हार्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण, नृत्य और नाटक के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा…

Read More

रांची, 15 अगस्त 2026। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मनोज कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समारोह का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनोज कुमार झा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथि प्लेनरी हॉल पहुंचे, जहां दीप प्रज्वलित कर औपचारिक कार्यक्रम…

Read More

रांची, 15 अगस्त 2026। हेहल के वेस्ट एंड पार्क स्थित डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे हुई। समारोह की मुख्य अतिथि बाल एवं महिला संरक्षण कानून की विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. तनुश्री सरकार थीं। उन्होंने विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. तनुश्री सरकार ने अपने संबोधन में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों एवं उनकी…

Read More

बोकारो, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान आश्रम परिसर में देशभक्ति के साथ संवेदनशीलता और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों…

Read More

रांची, 15 अगस्त 2026। झारखंड पुलिस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल विरोधी अभियान, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध पर अंकुश और पुलिस कल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए पुलिसकर्मियों और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक ने कहा कि झारखंड पुलिस के लगातार अभियान और जवानों के साहस के कारण राज्य में नक्सलवाद की चुनौती काफी हद तक कमजोर हुई है। जनवरी…

Read More

रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के विरोध में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्त में आए युवक का नाम विश्वजीत कुमार बताया जडा रहा है जो बोकारो का रहने वाला है. जानकारों की मानें तो इस युवक की धमकी देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. युवक से पूछताछ की जा रही है.

Read More