Author: jharkhand digital

कोडरमा। जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 40 से 50 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सफारी ट्रैवल्स की बस में सवार श्रद्धालु देवघर और बासुकीनाथ धाम में दर्शन एवं जलाभिषेक करने के बाद राजगीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की…

Read More

रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला मंच की ओर से पंजाबी भवन में सावन विशेष अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया। सावन के पावन महीने को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव के सुमधुर भजनों का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की संयोजिकाओं बबिता खन्ना, विजया अजमानी और ज्योति चावला ने बताया कि महिला मंच की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाली पाठ सह किट्टी की श्रृंखला का आज अंतिम आयोजन था। सावन के विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं…

Read More

भारत को आज़ाद हुए 79 साल पूरे हो गए हैं। देश अब एक वयस्क की भांति रफ्तार पकड़ चुका है। पूरा देश इस महोत्सव को मनाने के लिए तैयार है, पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगने को तैयार है। हर गली, हर नुक्कड़ की हवाओं में उत्साह की खुशबू बिखरी है। इन 79 सालों के बाद देशवासी भारत का 80वां जन्मदिन मनाने को आतुर है। 80 बरस का होते-होते भारत ने कई खिताब अपने नाम किए हैं। कवियों द्वारा बेहिसाब उपयोग किए जाने वाले चांद की दक्षिणी ध्रुवीय सतह पर झंडा गाड़ दिया है। UPI के इस्तेमाल के…

Read More

गढ़वा, कांडी। अपने चहेते शिक्षक की वापसी की खबर मिलते ही कांडी के राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय में गुरुवार को खुशी का माहौल बन गया। शिक्षक सह प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के दोबारा विद्यालय पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लंबे समय से शिक्षक के स्थानांतरण का विरोध कर रहे विद्यार्थियों के चेहरों पर इस दौरान खुशी साफ नजर आई। अपने शिक्षक की वापसी पर छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिस शिक्षक को विद्यालय से दूर किए जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया था, उसी शिक्षक के वापस आने…

Read More

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत में शुक्रवार को उस समय लोगों के बीच कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब खुले मैदान में जमीन के नीचे से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। पलानी झिरकी हरिजन टोला के समीप हुई इस घटना में बारिश के बावजूद जमीन के आसपास जमा पानी में लगातार बुलबुले उठते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन के एक हिस्से से पानी में लगातार बुलबुले निकल रहे थे। इसी दौरान वहां आग की लपटें भी दिखाई दीं। बारिश के बीच इस तरह जमीन से आग निकलने का दृश्य देखकर आसपास के लोग…

Read More

रांची। जनजातीय संस्कृति, परंपरा और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 24 अगस्त तक हजारीबाग के ठाकुरबाड़ी मंदिर, बड़ा अखाड़ा परिसर में जनजातीय गौरव उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। यह आयोजन महादेव स्मारक खादी ग्रामोद्योग मंडल और बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के सहयोग से तथा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय गौरव, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को मंच देने के साथ महिला उद्यमियों को बाजार…

Read More

रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग के धंसने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद झारखंड के खूंटी, गुमला समेत अन्य जिलों के कुछ श्रमिकों के सुरंग के अंदर फंसे होने की खबर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से श्रमिकों की स्थिति को लेकर बातचीत की। उनके अनुसार, पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर…

Read More

रांची, 14 अगस्त 2026। रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची में गुरुवार को तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘खरीदारी करें और जीतें 3.0’ (Shop & Win 3.0) अभियान का भव्य समापन हुआ। समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए कुल 20 आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई। अभियान के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को Hyundai NI OS Era कार से लेकर ट्रैवल हॉलिडे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक पुरस्कार जीतने का मौका मिला। समारोह का मुख्य आकर्षण JP Hyundai की ओर से प्रायोजित Hyundai NIOS Era कार, Vigovia Dream Destination Holiday और Zouk Bags की ओर…

Read More

रांची। रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रखी कुछ बांस की टोकरियां पहली नजर में बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रही थीं। लेकिन नियमित जांच के दौरान आरपीएफ को इन टोकरियों पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर इनके अंदर से दो रेड सैंड बोआ यानी दोमुंहे सांप और तीन चश्माधारी नाग बरामद हुए। मामले में आरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरपीएफ के अनुसार, दोनों की पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दोनों कथित तौर पर सांपों को जंगल से पकड़कर ले जा रहे थे। आरोप है…

Read More

पलामू: झारखंड के पांकी विधानसभा क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी दो बहनों के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव और पीड़ित परिवार में भय का माहौल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सकलदीप गांव में समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। परिवार की ओर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराए जाने के बाद आरोप है कि आरोपी के भाइयों ने पीड़िता की दो बहनों को कथित तौर पर अगवा कर लिया। बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार…

Read More