रांची, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण समारोह में जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इनमें उप विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
समारोह में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, परियोजना निदेशक ITDA मनीषा तिर्की, जिला नजारत उप समाहर्ता सह ओएसडी डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा समेत प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इसे भी पढ़े – 15 अगस्त के संबोधन में मुख्यमंत्री का रोडमैप: युवाओं के भरोसे से अगले 25 वर्षों के विकसित झारखंड का संकल्प


