झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की आम जनता की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था इतनी अधिक गिर गई है कि थानों में शिकायत करने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है और पुरुषों के साथ हिरासत में मारपीट की घटना तो आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि होटवार स्थित बिरसा कारा में महिला बंदी के साथ हुए यौन शोषण मामले ने सभी को हैरान कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिरसा कारा में 20 वर्ष के युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना ने राज्य को शर्मसार कर दिया है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमडेगा के विधायक के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना में मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। गम्हरिया में थाने में शिकायत करता है महिला के साथ दुष्कर्म की घटना, देवघर थाने में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत, पलामू में पुलिस की पिटाई से हुई मौत और लातेहार में शिकायतकर्ता महिला के साथ उल्टा लटका कर मारपीट की घटना जैसे कई उदाहरण भरे पड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिमडेगा की नाबालिक युवती के साथ हुई घटना को प्रशासन से रफा दफा न करें। उन्होंने कहा कि सिमडेगा विधायक पर वर्ष 2018 में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। विधायक आये दिन आपराधिक मामलों में शामिल रहते हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग किया हैं कि नाबालिक बच्ची को सुरक्षा और न्याय मिले और गरीब बच्ची का फायदा उठाने वालों को सख्त सजा मिले।



