Friday, October 23

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। पेट्रोल पंप के पास मारपीट और पथराव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल करने और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद में कदमा बस्ती के कुछ युवक शामिल थे। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, उपद्रव के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया।

पथराव से दहशत, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान पत्थरबाजी के साथ डंडे और लाठियों से भी मारपीट की गई। अचानक हुए इस बवाल से पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

इसे भी पढ़े – पैतृक गांव नेमरा में दिखा कल्पना सोरेन का देसी अंदाज, हाथों में मछली लिए तस्वीर ने खींचा ध्यान

Share.
Next Story
आदित्यपुर में आधी रात खूनी झड़प, फास्ट फूड ठेले पर विवाद में युवक की मौत…तीन घायल
Exit mobile version