Tuesday, October 13

रांची: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक राहत का तोहफा दिया है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि भेज दी गई है।

आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की राशि पहुंचाई गई है। इस तरह रांची जिले में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई है।

रांची के ग्रामीण से शहरी क्षेत्र तक पहुंची राशि

योजना का लाभ रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मिला है। सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में 31,620 हैं, जबकि टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,042, मांडर में 23,008, सिल्ली में 21,335 और बेड़ो में 20,620 लाभुक शामिल हैं।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या इस प्रकार है—

क्षेत्र लाभुक
अनगड़ा 16,796
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र 13,406
बेड़ो 20,620
बुंडू 8,591
बुंडू नगर पंचायत 3,566
बुढ़मू 17,841
चान्हो 19,374
हेहल शहरी क्षेत्र 16,376
कांके 31,620
कांके शहरी क्षेत्र 1,290
खलारी 9,632
लापुंग 11,866
मांडर 23,008
नगड़ी 18,345
नगड़ी शहरी क्षेत्र 8,244
नामकुम 18,071
नामकुम शहरी क्षेत्र 9,571
ओरमांझी 17,898
राहे 9,551
रातू 20,427
सिल्ली 21,335
सोनाहातू 13,114
तमाड़ 18,832
टाउन अर्बन 26,042
इटकी 10,152
बड़गाईं शहरी क्षेत्र 10,124

पात्र महिलाओं को लाभ से वंचित नहीं होने देंगे: DC

रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है।

रक्षाबंधन से ठीक पहले खातों में पहुंची यह राशि लाभुक महिलाओं के लिए त्योहार के मौके पर आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकार की महिला सशक्तीकरण की पहल के रूप में भी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़े – NEET-PG परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

Share.
Next Story
‘क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत का पलटवार, ‘जवानी’ वाले बयान पर फिर भड़कीं अभिनेत्री
Exit mobile version