Friday, November 20

 सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक और स्कूटी की बरामद; दो आरोपियों को भेजा गया जेल, नाबालिग संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

रांची: राजधानी रांची में सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग को संप्रेक्षण गृह, सुंदरगढ़ भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है। बरामद स्कूटी पहले सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

होटल के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को होटल कैलाशा इन के पास से कोकर मेडिकल रोड निवासी रंजीत कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 517/26 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरियातू निवासी भोलू कुमार सिंह उर्फ भोलू खलनायक (21 वर्ष) और कुमार हर्ष (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र से पहले चोरी हुई एक स्कूटी भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You’re
Share.
Next Story
भारत को मिलेगी पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को लॉन्च करेंगे शिवराज सिंह चौहान
Exit mobile version