रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी के विरोध में सोमवार को रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल परिसर से कांग्रेस भवन की ओर कूच किया और कांग्रेस भवन का घेराव किया।
दरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने लिखित शिकायत भी दी है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई नेताओं ने खरगे और कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की है।
इसी मुद्दे को लेकर रांची में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और खरगे के बयान पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
इसे भी पढ़े – क्या मंईयां को सम्मान देकर अन्य लोगों का अपमान किया जा रहा है?
