Monday, September 21

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा की ओर से देशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

शिविर में प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। झारखंड में भी अभियान के तहत अलग-अलग जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजयुमो की ओर से जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा पहले ही की गई थी।

भाजपा के मुताबिक, यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जुड़ा है। पार्टी की ओर से इस दौरान विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।

बाबूलाल मरांडी बोले- 25 साल की जनसेवा के मौके पर सेवा संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान गांव से लेकर शहर तक 13 अलग-अलग जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 25 वर्षों से लगातार जनसेवा कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के लिए कई योजनाएं लागू हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए इसी संकल्प को दोहराया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर घर-घर में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, जिससे पूरा झारखंड जगमगाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता के कल्याण के लिए कई काम किए हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ शुरू हुआ यह सेवा संकल्प अभियान अब 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत भाजपा की ओर से अलग-अलग सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े – 21 बार बुलाया, फिर भी नहीं आए BDO साहब…अब अखबार में छपा ‘आखिरी बुलावा’

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
9 अक्टूबर को रांची में भारत-वेस्टइंडीज भिड़ंत, 5 या 6 अक्टूबर से मिल सकते हैं टिकट
Exit mobile version