Wednesday, September 9

पलामू : रामगढ़ ब्लॉक के काचन गांव के जंगल में मंगलवार को जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाया गया बम ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय शनिचरवा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया कि शनिचरवा राम जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे। इसी दौरान वह उस जगह पहुंच गए, जहां जंगली सूअर पकड़ने के लिए बम लगाया गया था। बम के ब्लास्ट होते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए MMCH लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पलामू में भी हो चुकी है ऐसी घटना

जंगली सूअर के शिकार के लिए बम लगाने की वजह से झारखंड में पहले भी हादसे हो चुके हैं। पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में भी जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। जंगल में शिकार के लिए लगाए गए ऐसे बम अब ग्रामीणों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहे हैं।

इसे भी पढ़े – JSSC-CGL पर सियासी संग्राम तेज, BJP ने घेरा DC ऑफिस; FIR वापसी और CBI जांच की मांग

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
चुट्टूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गड्ढे में गिरा ट्रेलर; चालक-उपचालक की मौत
Exit mobile version