Tuesday, October 13

रांची: राजधानी रांची में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को मौसम की मार से राहत देने के लिए कैनोपी अम्ब्रेला का वितरण किया गया। ओटीसी ग्राउंड और धुर्वा इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स को स्टैंड वाले बड़े अम्ब्रेला दिए गए।

इन कैनोपी अम्ब्रेला का इस्तेमाल दुकानदार अपनी अस्थायी दुकानों के ऊपर कर सकेंगे। इससे बारिश के साथ-साथ तेज धूप और ठंड के दौरान भी उन्हें राहत मिलेगी। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना से जोड़कर देखा गया।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह और महापौर रोशनी खलखो समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सब्जी, फल, चाय और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों की बिक्री में स्ट्रीट वेंडर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भी ये दुकानदार अपनी आजीविका के लिए काम करते हैं, ऐसे में उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

इसे भी पढ़े – तीनपहाड़ में बच्चों की ‘चोरी की ट्रेनिंग’ का खेल? रांची तक कैसे पहुंचता है यह नेटवर्क

Share.
Next Story
धनबाद में बनेगा ‘आदिवासी शीश महल’, 32 लाख की लागत से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल
Exit mobile version