Monday, November 23

सरायकेला में तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे; कटर मशीन से काटकर निकाले गए सभी घायल

सरायकेला। जगधात्री मेला देखकर घर लौट रहे सात युवकों के साथ सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उनकी तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सभी सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में फंसे थे सभी सात युवक, कटर से काटकर निकाला गया

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण कार के कई हिस्से बुरी तरह दब गए थे, जिससे उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। घायलों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर सातों युवकों को बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सातों युवकों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Share.
Next Story
ब्राजील में झारखंड का दम दिखाएंगे पहलवान अनूप कुमार, स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में मिली जगह
Exit mobile version