Sunday, November 22
रांची। देशप्रिय क्लब में शनिवार को रांची योग कल्चर के तत्वावधान में दो दिवसीय 30वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं क्लब योग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसमें रांची के कई प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, लोयला कॉन्वेंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), योगदा कन्या पाठशाला, जी एंड एच हाई स्कूल, डीएवी कपिलदेव, डीएवी बरियातू और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसाइटी के स्वामी निर्मलानंद जी, ब्रह्मचारी नारायणानंद जी और स्वामी दिव्यानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल बोस और सचिव प्रणब चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रांची योग कल्चर के इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बताया कि प्रतियोगिता का निरीक्षण वर्ल्ड योगा सोसाइटी, कोलकाता की निर्णायक मंडली कर रही है। आयोजन का मुख्य आकर्षण 20-20 योगासन प्रतियोगिता है। वहीं, अध्यक्ष शेफाली चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार, 22 नवंबर को सुबह 9 बजे ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे टाइटल राउंड और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन योग ज्योति, योगानंद, योग सौंदर्य और योग शक्ति के विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

चैंपियनशिप की बालिका श्रेणी में छवि पांडेय (डीएवी आनंद) ने पहला स्थान हासिल किया। निधि कुमारी (योगदा कन्या विद्यालय) दूसरे और आराध्य कृष्णा (डीपीएस) तीसरे स्थान पर रहीं।

Share.
Next Story
वरिष्ठता, अनुभव और लंबी सेवा के बावजूद DGP की कुर्सी से दूर रहे अनिल पाल्टा, अगले महीने वर्दी को कहेंगे अलविदा!
Exit mobile version