Tuesday, September 22

दिनांक 20 जुलाई को डी.ए.वी.आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर 9 के छह प्रमुख डी.ए.वी. स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से तीन खेल विधाओं—योग , शतरंज और रोप स्किपिंग के कड़े मुकाबले खेले गए। इस आयोजन में मेजबान डी.ए.वी. आनंद स्वामी के अलावा डी.ए.वी. नीरजा सहाय, डी.ए.वी. गांधीनगर, डी.ए.वी. भरेच नगर, डी.ए.वी. खलारी और डी.ए.वी. पतरातू की टीमों ने पूरे खेल भावना के साथ शिरकत की।योगा में बालिका वर्ग के सभी वर्गों में डीएवी खेलारी की टीम को स्वर्ण पदक, अग्रसेन डीएवी की टीम को रजत पदक और डीएवी आनंद स्वामी की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ, वहीं बालक वर्ग में आनंद स्वामी को स्वर्ण पदक, अग्रसेन डीएवी को रजत पदक, डीएवी नीरजा सहाय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ, शतरंज में बालिका वर्ग में डीएवी भरेचनगर को स्वर्ण पदक, नीरजा सहाय डीएवी को रजत पदक, डीएवी आनंद स्वामी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ जबकि बालक वर्ग में डीएवी गांधीनगर को स्वर्ण पदक, डीएवी भरेचनगर को रजत पदक, डीएवी नीरजा सहाय को कांस्य पदक, बालिका वर्ग में भरेचनगर डीएवी को स्वर्ण पदक, डीएवी गाँधीनगर को रजत तथा डीएवी नीरजा सहाय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। रोप स्किपिंग में ओवरऑल चैंपियन डीएवी आनंद स्वामी रहा। सभी स्वर्ण पदक विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को डीएवी आनंद स्वामी की मुख्य अध्यापिका डॉ रेशू चौधरी ने बहुत बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा यह खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अनुशासन और खेल भावना की प्रेरणा देता है। आगे होने वाली प्रतियोगिता में पूरी निष्ठा और ईमानदार के साथ अपना प्रदर्शन करना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में डीए वी आनंद स्वामी के खेल शिक्षक श्री सुशील कुमार श्री पंकज कुमार और सुश्री नेहा का विशेष योगदान रहा जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत और लगन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बहुमूल्य योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
सोनम वांगचुक के अनशन: शर्तें और उठते सवाल – एक विस्तृत रिपोर्ट
Exit mobile version