Wednesday, October 14
रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार का पक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने छात्रों की चिंताओं को सुना है और उनकी मांगों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार करने का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

‘शांतिपूर्ण आंदोलन में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचें’

मुख्यमंत्री ने आंदोलनरत छात्रों से अपील की कि वे अपने शांतिपूर्ण आंदोलन को बाधित करने वाली राजनीतिक कोशिशों का शिकार न बनें। छात्रों की मांगों और चिंताओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने बातचीत और आपसी भरोसे को समाधान का रास्ता बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस को भी दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान स्थिति को संयम और जिम्मेदारी के साथ संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं को समझती है और इस पूरे मुद्दे को गंभीरता से देख रही है। मुख्यमंत्री के संदेश के बाद अब आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच संवाद के जरिए आगे का रास्ता निकलने पर नजर बनी हुई है।
Share.
Next Story
झारखंड की मिट्टी से निकलेगी सिनेमा की नई पहचान, आदिवासी महोत्सव में फिल्मों और कहानियों पर हुआ मंथन
Exit mobile version