Tuesday, September 22

धनबाद । शहरवासियों के लिए मनोरंजन और हास्य से भरपूर शाम का आयोजन होने जा रहा है। हिंदी साहित्य विकास परिषद और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को धनबाद क्लब में भव्य ‘हास्य उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के चर्चित हास्य कवि अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को हंसी और व्यंग्य से सराबोर करेंगे।

देश के नामचीन हास्य कवि होंगे शामिल

हास्य उत्सव में देश के तीन प्रमुख हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत तकुमार भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भरेंगे।
मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा देने का उद्देश्य
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर मनोरंजन का अवसर देना और हास्य के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों के साथ आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

‘हास्य उत्सव’ की खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश पास लेना जरूरी होगा।
आयोजकों के अनुसार, प्रवेश पास धनबाद क्लब और गोल शिक्षण संस्थान, मेमको मोड़ से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार और दोस्तों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर हास्य और कविता की इस विशेष शाम का आनंद लेने की अपील की है।

Share.
Next Story
झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख तय
Exit mobile version