रांची: झारखण्ड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस आरोप के बाद कई नेता जहां विधायक के गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे है तो वहीं कुछ है जो विधायक भूषण बाड़ा के समर्थन उतर आये है इन्ही में से एक नाम कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी है। प्रदीप यादव गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कोंग्रेस विधयक है। वे खुलकर भूषण बाड़ा के समर्थन में सामने आए हैं।
प्रदीप यादव शनिवार को भूषण बाड़ा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात भी की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह मामला एक सोची-समझी साजिश का मालूम होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और निष्पक्ष जांच में सहयोग किया जाएगा। प्रदीप यादव ने कथित साजिश के पीछे शामिल लोगों का पर्दाफाश करने की भी बात कही।
बताते चले कि मामला दर्ज होने के बाद भी कांग्रेस की ओर से अब तक विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
