लंबे समय से लंबित पड़े वेतन की भुगतान की मांग और निजीकरण की दिशा में बढ़ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) को बचाने के लिए श्रमिक संगठनों ने आज दूसरे दिन भी एचईसी मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों को आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का भी साथ मिला। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने HEC प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
इसके बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी खास कंपनी के महज 6 करोड रुपए भुगतान के लिए हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को एनसीएलटी में ले जाना एक गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि यदि इस मदर इंडस्ट्रीज के ऊपर खतरा आता है तो इसके साथ ही आवासीय कॉलोनी पर भी एक विकट समस्या आएगी।
