Wednesday, October 14

रांची। शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार अपना अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अपर बाजार इलाके में पहुंची, जहां सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाई गई दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई दुकानदारों के सामान को भी जब्त कर लिया।

निगम प्रशासन का क्या है कहना?

निगम प्रशासन का कहना है कि इस तरह का अभियान कोई नई कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह लगातार चलाई जा रही प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक, समय-समय पर लाउडस्पीकर और अनाउंसमेंट के जरिए दुकानदारों को पहले ही आगाह किया जाता है कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क या फुटपाथ पर न फैलाएं, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे अवैध तरीके से अपना सामान सजा देते हैं। यही वजह है कि निगम को समय-समय पर अभियान चलाकर इन अतिक्रमणों को हटाना पड़ता है।

राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत

अपर बाजार क्षेत्र, जो शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में गिना जाता है, वहां सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी और पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। निगम की इस कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आमजन को राहत मिलेगी। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी शहर के अन्य इलाकों में जारी रहेगा और जो भी दुकानदार बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे अतिक्रमण करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की सीमा में ही व्यापार करें ताकि आम जनता को असुविधा न हो और शहर की व्यवस्था बनी रहे।

इसे भी पढ़े – CEIR पोर्टल की मद्दत से हजारीबाग पुलिस ने लौटाए 65 गुम मोबाइल

Share.
Next Story
बिना CIBIL स्कोर के भी मिलेगा लोन, जानें कैसे ?
Exit mobile version