पूर्वी सिंहभूम: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, खरकई नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है।
नदी किनारे जाने से बचें
प्रशासन की ओर से नागरिकों से स्पष्ट अपील की गई है कि वे नदी किनारे नहीं जाएं। खासकर बढ़ते जलस्तर के बीच नदी के तटीय इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है।
वहीं, नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित रहने के लिए ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है।
तटीय इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए सुरक्षित स्थान पहले से चिन्हित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोग इन सुरक्षित स्थानों पर जा सकते हैं।
लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए लोगों से प्रशासन की अपील का पालन करने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने को कहा गया है।
इसे भी पढ़े – क्या अब स्कूलों में ‘रेनी डे’ की छुट्टी बंद हो गई है ?
