Saturday, November 21

चतरा: चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में एक अज्ञात महिला का आधा जला और सड़ा-गला शव मिला। जंगल के भीतर इस हालत में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शरीर करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ बताया जा रहा है।

घटना का पता उस समय चला, जब सुबह ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। भयावह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर महिला का शव मिला है, वहां आसपास आग लगने या कुछ जलाए जाने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद महिला का शरीर काफी हद तक जला हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंका गया होगा।

फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला का शव जंगल तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Share.
Next Story
झारखंड में ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 नवंबर से बारिश के आसार…इन जिलों में येलो अलर्ट
Exit mobile version