Saturday, November 21

रांची : छठ महापर्व पर कला एवं संस्कृति विभाग, झारखंड सरकार की ओर से शहर के प्रमुख तालाब घाटों पर संध्या और प्रातः अर्घ्य के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसी क्रम में महाराजा तालाब, रातू में झारखंड की प्रतिष्ठित कलाकार डॉ मृणालिनी अखौरी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही. उन्होंने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें और भगवान सूर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की. इनमें ‘कांच ही बांस के बहंगिया’, ‘उगी हो सूरज देव’, ‘केलवा के पात पर’ और ‘काट के कोठारिया हो दीनानाथ’ प्रमुख रहे. उन्होंने अपने नये एल्बम का गीत ‘महिमा बा राउर अपार छठी मैया’ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. उनके साथ कीबोर्ड पर दीपक कुमार, तबले पर जाहिद खान और ऑक्टोपैड पर अतनु चटर्जी ने संगत की. कोरस में बसंत शर्मा, ऋषभ राज और राधा शर्मा शामिल रहे. बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की.

Share.
Next Story
रांची गौशाला न्यास में 122वें श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव की हुई शुरुआत, पहले दिन हुआ गौ कथा-सत्संग का आयोजन तो दूसरे दिन होंगे कई कार्यक्रम
Exit mobile version