हजारीबाग: जंगली हाथियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हजारीबाग से एक भयावह खबर सामने आ रही है। चलकुशा थाना क्षेत्र के भीखनाडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। हाथियों के झुंड के गांव के आसपास मौजूद होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं।
घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई है। अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़े – निजी कार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमने वालों की अब खैर नहीं, जमशेदपुर में जांच अभियान तेज
