Friday, October 23

धनबाद: धनबाद के पाण्डरपाला में शनिवार सुबह एक मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 8:30 बजे टावर से धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और लपटें आसपास के घरों तक नहीं पहुंचीं।

धुआं उठते ही मौके पर जुटे लोग

मोबाइल टावर से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बालू, पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे आसपास के घरों तक आग फैलने का खतरा टल गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मोबाइल टावर कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। कंपनी की टीम आग लगने के कारणों और उपकरणों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

फिलहाल, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और क्षति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share.
Next Story
पूर्वी टुंडी में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत, कुछ साल पहले सर्पदंश से हुई थी बड़े भाई की मौत
Exit mobile version