Wednesday, September 23

पलामू: करमा पूजा की खुशियां पलामू के चैनपुर में उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पूजा सामग्री के विसर्जन के दौरान पांच किशोर कोयल नदी की तेज धार में फंस गए। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि एक किशोर अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव की है।

विसर्जन के दौरान तेज धार की चपेट में आए

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पांचों किशोर करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए कोयल नदी में उतरे थे। इसी दौरान वे नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे।

नदी में किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से बचाव अभियान शुरू किया।

ग्रामीणों ने चार शव निकाले, एक की तलाश जारी

ग्रामीणों की तलाश के दौरान चार किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। बताया जा रहा है कि मृतक चारों पतरिया गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव चौधरी के मुताबिक, सभी लड़कों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच थी।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। करमा पूजा के उत्सव के बीच एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, लापता युवक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। बरामद शवों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की गई है।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक अभी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, पत्नी-दो पुजारियों की हत्या के बाद बच्चों संग कमरे में छिपा आरोपी
Exit mobile version