सिगरेट मांगने को लेकर हुआ था विवाद, गुस्से में विशाल ने पिस्टल से मारी गोली; वारदात के बाद बिहार के शेरघाटी भाग गया था आरोपी
The ad is not displayed on the page
current post: दोस्त ने नहीं दी सिगरेट तो मार दी गोली ...हत्या कर आरोपी भागा बिहार , हुआ गिरफ्तार, ID: 14387
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual
सरायकेला: दोस्ती का रिश्ता और एक छोटी-सी बात, लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुए सोनू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह (26) को सापड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
सिगरेट मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, सतबोहनी जमालपुर निवासी सोनू कुमार और सतवाहिनी निवासी विशाल कुमार सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से गहरी दोस्ती थी। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। 9 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सिगरेट मांगने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर विशाल ने पिस्टल निकालकर सोनू को गोली मार दी। गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद शेरघाटी भागा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विशाल उसी रात डिमना चौक से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी भाग गया था। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को जब विशाल शेरघाटी से वापस लौट रहा था, तभी पुलिस ने सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पिस्टल और मोबाइल किया जब्त
आदित्यपुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने हत्याकांड की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस मामले में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 325/2026 दर्ज है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
