रांची: झारखंड में शैक्षणिक सत्र 2023 से ही कल्याण विभाग द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। इसी गंभीर मसले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) का एक प्रतिनिधिमंडल आज रांची स्थित राजभवन पहुँचा और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
The ad is not displayed on the page
current post: झारखंड में छात्रवृत्ति संकट गहराया: राजभवन पहुँचे छात्र, सरकार की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, ID: 14382
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual
राज्यपाल के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद छात्र नेताओं ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। AISF के प्रदेश सह सचिव एवं ‘ई-कल्याण छात्रवृत्ति महा आंदोलन’ के नेतृत्वकर्ता अफजल दुर्रानी ने बताया कि राज्य में साल 2023 से अब तक छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
छात्रों की इन समस्याओं और मांगों के समर्थन में गत 5 नवंबर को फेडरेशन की ओर से कल्याण विभाग का जोरदार घेराव किया गया था, लेकिन इसके बावजूद सरकार और विभाग की नींद नहीं खुली है। छात्र नेताओं ने राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे पर केवल बयानबाजी कर रहे हैं, धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है। AISF ने आरोप लगाया कि राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
छात्र नेताओं ने कहा कि यदि कल्याण मंत्री छात्रों को उनका वाजिब हक दिलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं, तो उन्हें अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।छात्र नेता अफजल दुर्रानी ने बताया कि राज्यपाल के साथ मुलाकात काफी सकारात्मक रही। महामहिम ने छात्रों की पूरी बात को बेहद गंभीरता से सुना है और इस मामले में उचित तथा सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
