रांची में शाक्ति ग्रुप, नृत्यांजलि एवं चरदीकला के संयुक्त तत्वावधान में हुआ रंगारंग आयोजन
रांची: सावन की हरियाली और उत्साह से सराबोर माहौल के बीच शाक्ति ग्रुप, नृत्यांजलि एवं चरदीकला के संयुक्त तत्वावधान में The Sailor’s Knot में भव्य “Sawan Celebration 2026 – आया सावन झूम के” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रंगारंग आयोजन में रांची के अलावा जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो तथा बिहार के औरंगाबाद से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ऑरेंज एवं ग्रीन रखी गई थी। सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजे नजर आए, जिससे पूरा आयोजन सावन के रंगों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद सावन गीतों पर नृत्य, गायन, झूला, रैंप वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन सिम्मी गोस्वामी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जैस्मिन कौर एवं पियूष का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपमा झा, प्रियंका, नम्रता सोनी, डलिया रॉय एवं मौशमी सरकार उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक सहभागिता की प्रशंसा की।
सीमा कुमारी बनीं ‘सावन रानी 2026’
प्रतियोगिताओं में सीमा कुमारी ने ‘सावन रानी 2026’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं खुशबू सिंह एवं अमृता को स्पेशल प्राइज से सम्मानित किया गया।
टॉप-10 प्रतिभागियों में छाया वर्मा, सीमा पाठक, सुप्रिया दास, प्रीति, रीना गुप्ता, विनीता केसरी, संगीता सोनी, शिखा, लवली और कोमल शामिल रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
गायन प्रस्तुति में सुशीला लकड़ा, सुधा, सुनीता देवी, सुप्रिया दास, कंचन, अनुपम एवं छाया वर्मा ने अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लिया।
वहीं नृत्य प्रस्तुति में नीलू सिंह, परमजीत कौर, अमृता, प्रिया, विनीता केसरी, पूनम, सीमा, सुचित्रा कामकर, आन्या एवं सोमा चटर्जी ने शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रुप डांस में अर्चना सहाय, शिखा, पूनम पांडेय, नीलू सिंह, विनीता एवं अमृता की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
फ्रेंडशिप डे और शॉपिंग स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सावन के गीतों पर जमकर झूला झूला, नृत्य किया और उत्साहपूर्वक फ्रेंडशिप डे भी मनाया। आयोजन स्थल पर 8 शॉपिंग स्टॉल लगाए गए थे, जहां उपस्थित लोगों ने खरीदारी का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सावन की मस्ती, पारंपरिक संस्कृति, संगीत, नृत्य और महिलाओं के उत्साह से भरपूर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।


