Sunday, November 22

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र का यह परिवार क्रूजर गाड़ी में सवार होकर खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के समीप उनकी तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार नौ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी छह घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.
Next Story
मैथन में जंगली सियार का आतंक, हमले में 20 लोग जख्मी
Exit mobile version