झारखंड स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 नवंबर को होगा सम्मान समारोह, नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन को वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित।
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।
इस संबंध में 21 नवंबर को रांची से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। सम्मान पाने वालों की सूची में आठ आईपीएस अधिकारियों समेत कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हैं।
वीरता पदक के लिए आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह और आईपीएस राकेश रंजन का चयन किया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह पूर्व में हजारीबाग के डीआईजी रह चुके हैं और वर्तमान में आईजी अभियान के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, राकेश रंजन पूर्व में चतरा के एसपी रह चुके हैं और वर्तमान में रांची के एसएसपी हैं।
इसके अलावा डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी और कई सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी और कई सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईपीएस असीम विक्रांत मिंज, अनीश गुप्ता, राजकुमार मेहता, दीपक कुमार शर्मा, दीपक कुमार पांडेय और मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रांची जिला के प्राअनि (आशुलिपिक) मोहम्मद अरशद खां को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।
28 नवंबर को होने वाले समारोह में इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके कार्यों और सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
