Monday, September 21

रांची: झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके अंतिम दर्शन के लिए लोअर करमटोली स्थित आवास पहुंचे। रोड नंबर-2 स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना जताई।

मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

‘जनता के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा’

विमला प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विमला प्रधान का योगदान और लोगों के प्रति उनका समर्पण लंबे समय तक याद किया जाएगा।

विमला प्रधान ने सिमडेगा के साथ-साथ पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। वह समाज के अलग-अलग वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए लगातार काम करती रहीं।

उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े – CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, हाल जानने Hill View अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
कोयला खदान नीलामी का 16वां चरण शुरू, झारखंड समेत 9 राज्यों के 25 ब्लॉक पेश
Exit mobile version