Tuesday, September 22

हॉकी झारखंड की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में झारखंड के सभी पांचों प्रमंडलों से पदाधिकारी चयनित हुए हैं
आम सभा में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के कुल 20 जिलों में 65-65 हजार रुपये के खेल किट बांटे गए

झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधि एवं राज्य एथलीट समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक के मुख्य एजेंडे रहे:
1. 23 अगस्त 2025 को हुई 12वीं वार्षिक आमसभा और 24 मई 2026 को हुई विशेष आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि करना।
2. वर्ष 2025-26 के लिए हॉकी झारखंड का वार्षिक लेखा और वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन को अपनाना और स्वीकार करना।
3. वर्ष 2025-26 का सचिव का वार्षिक प्रतिवेदन अपनाना।
4. वर्ष 2025-26 के लिए लेखा-परीक्षित आय-व्यय विवरण पर विचार करना और उसे पारित करना।
5. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखा परीक्षक को नामित करना।
6. हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026/27 की मेजबानी और 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सफल समापन पर चर्चा।
7. वर्ष 2026-27 के लिए सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और 5-ए-साइड हॉकी (पुरुष एवं महिला) झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी पर चर्चा।
8. राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025/26 में हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026/27 में हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों (सभी प्रारूप) की भागीदारी पर चर्चा।

उपर्युक्त सभी आठ एजेंडों पर चर्चा के बाद सभी को पारित किया गया। तत्पश्चात अगले एजेंडे चुनाव पर बात हुई।

वर्ष 2026-2030 (4 वर्षों) के लिए हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति का चुनाव
वर्ष 2026-2030 के लिए हॉकी झारखंड के पदाधिकारी और समिति के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्र, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. द्वारा निम्नानुसार चुनाव कार्यक्रम की सूचना सभी जिला इकाइयों को मेल और हॉकी झारखंड की वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई थी:
क्र. तिथि कार्यक्रम
1 29 जून 2026 चुनाव की घोषणा, नामांकन के लिए आमंत्रण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
2 06-08 जुलाई 2026 नामांकन दाखिल करना (दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक)
3 08 जुलाई 2026 प्राप्त नामांकनों की प्रारूप सूची का प्रकाशन
4 09-12 जुलाई 2026 नामांकित उम्मीदवारों की प्रारूप सूची पर आपत्तियां दाखिल करना (दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक)
5 13-14 जुलाई 2026 नामांकनों की जांच और आपत्तियों का निपटारा
6 15 जुलाई 2026 वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन
7 16 जुलाई 2026 नामांकन वापस लेना (दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक)
8 17 जुलाई 2026 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन
9 19 जुलाई 2026 मतदान (यदि आवश्यक हो), मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा
हॉकी झारखंड के चुनाव के लिए हॉकी इंडिया द्वारा अधिकृत चुनाव अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्र जी ने सभा को बताया कि उपर्युक्त चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हॉकी झारखंड के 11 पदों के लिए सभी 11 पदों पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। सारी प्रक्रिया के अनुसार सभी उम्मीदवार वैध पाए गए और निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित पदाधिकारी:
– अध्यक्ष: श्री भोलानाथ सिंह
– उपाध्यक्ष: श्री अरविंद सिंह, श्री अशोक भगत और श्रीमती चंद्रयाणी मजूमदार
– महासचिव: श्री मनोज कुमार प्रसाद
– संयुक्त सचिव: श्री सुरजीत कुमार झा और श्रीमती दुलारी टोपनो
– कोषाध्यक्ष: श्रीमती असरिता लकड़ा
– कार्यकारिणी सदस्य: जयदीप महाराणा, संजय कुमार गुप्ता और पल्लवी कच्छप

इनके अतिरिक्त:
उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ी प्रतिनिधि: पुरुष – श्री जयंत केरकेट्टा, महिला – श्रीमती बिगन सोय
एथलीट समिति: सुश्री तारिणी कुमारी तथा श्री नरबोट कुजूर

निर्वाचन अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्र जी ने हॉकी झारखंड के सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए और शुभकामनाएं दीं।
श्री विजय शंकर सिंह जी को हॉकी झारखंड के डायरेक्टर जनरल बनाए गए।

20 जिलों में प्रति जिला 65,000 रुपये का खेल किट वितरण किया गया
बहुत से जिलों में आर्थिक अभाव के कारण खिलाड़ी हॉकी स्टिक, बॉल इत्यादि नहीं खरीद सकते हैं। इसे देखते हुए हॉकी झारखंड की ओर से पूर्व में जिन 4 जिलों को खेल किट दिया जा चुका है, उन्हें छोड़कर शेष 20 जिलों में 65-65 हजार रुपये के खेल किट का वितरण किया गया, जिसमें हॉकी स्टिक और हॉकी बॉल दी गई।

हॉकी झारखंड के निवर्तमान महासचिव श्री विजय शंकर सिंह ने कहा कि सितंबर 2014 में मुझे हॉकी झारखंड का महासचिव निर्वाचित किया गया था। तब से ही हॉकी झारखंड के सभी जिलों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मेरा सहयोग किया। हॉकी झारखंड का सहयोग किया, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं वर्तमान में भले ही महासचिव के पद पर नहीं खड़ा हुआ, लेकिन हॉकी के लिए मेरा समर्पण जारी रहेगा। इन 12 वर्षों में हमने लगातार प्रयास किया हॉकी को बढ़ावा देने का और पारदर्शी चयन के लिए खिलाड़ियों के लिए खुली चयन ट्रायल कर बिना भेदभाव के खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया गया। इसका परिणाम आपके सामने है कि इन 12 वर्षों में झारखंड के 35 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जो एक बड़ा इतिहास है। आज ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, हर बड़ी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा होती है तो हमारे खिलाड़ियों की संख्या दिखती है। आज जूनियर, सीनियर, सब-जूनियर मिलाकर हमारे 15 खिलाड़ी टीम इंडिया में हैं और 20 खिलाड़ी कैंप में हैं। आने वाले दिनों में भी और खिलाड़ी आएंगे, इस पर लगातार प्रयास किया जाएगा।

जब हमने हॉकी झारखंड की शुरुआत की थी तब दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर के कुछ जिलों में ही हॉकी खिलाड़ी थे, लेकिन आज झारखंड के पांचों प्रमंडलों के 24 जिलों में हॉकी खिलाड़ी हो गए हैं। यह हमारी उपलब्धि है। जिन लोगों ने भी हॉकी में सहयोग दिया या देने की इच्छा रखी, हमने उन्हें साथ लिया। जब शुरुआत में कोई टीम भेजते थे तो कोई प्रशिक्षक या अंपायर जाने के लिए तैयार नहीं होते थे। लेकिन आज हमने प्रयास कर ऐसा माहौल खड़ा किया है कि सरकारी केंद्रों के अलावा गैर-सरकारी स्तर पर भी कई प्रशिक्षक तैयार हुए हैं और कई अंपायर भी तैयार हुए हैं। आज सिर्फ जिला या राज्य के लिए नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हमारे अंपायर अपना और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं नई समिति को हैं और मेरा सहयोग पूर्णतः रहेगा।

आज के चुनाव में हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप में श्री शेखर जे. मनोहरन, कोषाध्यक्ष, हॉकी इंडिया तथा झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से श्री शिवेन्द्रु दुबे, कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ उपस्थित थे।

चुनाव प्रक्रिया के समापन के उपरांत नव-निर्वाचित हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह ने कहा कि लगातार चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष के रूप में आप लोगों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए आप सभी का आभार। आप सभी के सहयोग से हॉकी झारखंड आज कई उपलब्धियां प्राप्त कर रही है और इसी सहयोग से झारखंड की हॉकी को और आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के दुमका आवास पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद, डीएफओ समेत अन्य के खिलाफ नगर थाना में FIR दर्ज
Exit mobile version