Tuesday, November 24

-23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, कार-बाइक, चार मोबाइल और 45 हजार रुपये नकद बरामद

जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के धंधे का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share.
Next Story
रांची में SIR की जमीनी हकीकत परखने उतरे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, घर-घर जाकर जांची वोटर लिस्ट
Exit mobile version