Tuesday, November 24

23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, कार-बाइक, चार मोबाइल और 45 हजार रुपये नकद बरामद
जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के धंधे का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share.
Next Story
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार
Exit mobile version