Friday, October 2

झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एशियन गेम्स नागोया 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। जापान में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया।

भारत की इस जीत में सलीमा टेटे और इशिका ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक गोल कर भारत को फाइनल तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2018 के बाद पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया है।

अब भारतीय टीम के पास स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने का मौका है। भारत ने महिला हॉकी में आखिरी बार 1982 में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही फाइनल में जीत आगामी ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर हॉकी झारखंड ने टीम को बधाई दी है। हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सलीमा टेटे समेत पूरी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं और स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़े – गांधी जयंती पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली और मुर्गे की दुकानें, बिक्री करते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Share.
Next Story
गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल
Exit mobile version