रांची: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 मुकाबले को लेकर टिकट बिक्री की तारीख तय कर दी गई है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अनुसार आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। टिकट स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटरों से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध होंगे।
JSCA की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, टिकट बिक्री के दौरान दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। टिकट खरीदने के लिए एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकेगा। यह सीमा टिकट की कीमत या कैटेगरी से अलग होगी।
ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे टिकट
दर्शकों के लिए टिकट खरीदने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए District.in के वेब पोर्टल के जरिए टिकट खरीदे जा सकेंगे। JSCA ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के टिकटों की कीमत पहले जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताई जा चुकी है।
मैच को लेकर तैयारियां तेज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। मैच को लेकर JSCA की तैयारियां जारी हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि दर्शकों और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैच को सुचारू और यादगार बनाने की दिशा में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इसे भी पढ़े – रोहिणी खदान में हैवी ब्लास्टिंग से घर की छत पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे लोग…ग्रामीणों ने रुकवाया काम
