Saturday, November 21

परिवार का भरोसा जीतकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, मां की शिकायत पर जगन्नाथपुर पुलिस ने की कार्रवाई

रांची राजधानी रांची में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जान-पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची को रोज स्कूल छोड़ने जाया करता था। इसी वजह से बच्ची और उसके परिवार का उस पर भरोसा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ हटिया स्थित किराये के मकान में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची को खाने-पीने का सामान देकर बहलाया और करीब चार घंटे तक अपने पास रखा। दोपहर लगभग दो बजे वह बच्ची को वापस घर छोड़ गया।

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने शारीरिक तकलीफ की शिकायत की। मां ने जब उससे प्यार से पूछताछ की, तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल जगन्नाथपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, तकनीकी सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हटिया डीएसपी नीरज के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई और फिर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की दो पत्नियां हैं।

यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके आसपास मौजूद लोगों के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने लाती है।

Share.
Next Story
हजारीबाग में रित्विक कंपनी के गेट पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
Exit mobile version