Wednesday, September 23

रांची, 8 अगस्त 2026: झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडली के वरिष्ठ सदस्य रहे स्व. नंदलाल प्रसाद को संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। शनिवार को रांची के लक्ष्मी नगर, पिस्का मोड़ स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों, संरक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

समाज के लिए नंदलाल प्रसाद के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में संघ के सदस्यों ने स्व. नंदलाल प्रसाद के सामाजिक योगदान को याद किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन शौण्डिक समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित किया।

संघ के सदस्यों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने स्व. नंदलाल प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके ज्येष्ठ पुत्र सुनील प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

ये लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में संघ के संरक्षक अरुण गुप्ता, सुनील साहु, महासचिव विद्याधर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार शाह, संयोजक उदय साहू, कोषाध्यक्ष निशांत गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश साहु, संजय कुमार साहू, उपेन्द्र कुमार साहू और ओम प्रकाश साहू के अलावा नेवरी विकास से अधिवक्ता प्रशांत साहु समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने स्व. नंदलाल प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़े – फिल्मों के पर्दे से करियर की राह तक, आदिवासी महोत्सव में छात्रों के लिए खास आयोजन

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
JPSC-JSSC विवाद पर आदित्य साहू का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच से क्यों डर रही हेमंत सरकार?
Exit mobile version